आज कल के समय की दिनचर्या को देखते हुए लोगों की आंखों का कमजोर होना कोई बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। आजकल ना सिर्फ उम्रदराज लोग, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों के भी चश्मा लगा हुआ दिखाई देता है। इसके अनेक सारे कारण है जिसमें से दिनभर फोन और टैबलेट में आंखे गढ़ाए रहना, छोटे बच्चों का आधे से ज्यादा टीवी से चिपके रहना, बालों में कलर और तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना, तनाव भरा जीवन और अनियमित खानपान भी शामिल हैं।
इसके अलावा भी भोजन में विटामिन ए की कमी, शक्तिशाली प्रकाश में निरंतर पढऩा, पाचन विकार, असंतुलित खाने और भी कमजोर दृष्टि के लिए जिम्मेदार हैं। डॉक्टरों के अनुसार जो लोग शराब आदि का सेवन करते है उनकी भी आंख बहुत जल्दी ही कमजोर हो जाने की सम्भावना होती है।
आजकल हर बच्चे पर यह प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है कि उसको अच्छे नम्बर लाने है इसके लिए बच्चे दिन रात पढ़ते है। जिसकी वजह से उनकी आंखें लाल हो जाती है इस कारण से आंखों में जलन, पानी आना, धुंधला दिखना या डबल दिखना जैसी गंभीर समस्या होती हैं। अगर आपके या आपके बच्चों के साथ कुछ ऐसा हो रहा है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे कारगर उपाय है जिनके द्वारा काफी हद तक आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।
आंखों की मालिश : इन उपायों में सबसे पहले आता है आंखों की मालिश करना। जी हां, आंखों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आंखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है। मालिश से टियर ग्लैंड भी ठीक काम करेंगे और सूखेपन का अहसास नहीं होगा। आंखों की ये मालिश करना बहुत आसान है। मालिश के लिए उंगलियों से पलकों और भौहों के आसपास की 10-20 सेकंड तक मालिश करें। थकावट को दूर करने के लिए हथेलियों से मालिश करें। इसके लिए हथेलियों को तब तक रगड़ें जब तक कि गरम न हो जाएं और फिर हथेलियों को बंद पलकों पर रख दें। ऐसा करने से आपको तुरंत ही थोड़ा बहुत आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
आंखों के लिए एक्सरसाइज : आंखों की एक्सरसाइज के लिए आप एक पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर आंखों के सामने पकड़ें और धीरे-धीरे उसे अपनी ओर ले आएं। उसे तब तक देखते रहे जब तक वो आपको साफ दिख रहा हो। इसके बाद फिर उसे धीरे-धीरे दूर ले जाएं। इसे 10 से 15 बार करें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलता है और आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।
आंखें की सिकाई : ठंडे पानी से आंखों की सिकाई करने से आंखों की सूजन और तनाव दूर होता है। इसके लिए साफ कपड़े में बर्फ लपेटें और उसे बंद आंखों पर रखें। गुलाब जल तनावपूर्ण और थकी आंखों के लिए अच्छा है। इसके अलावा खीरे के टुकड़े आंखों पर रख सकते हैं।

nice blog Pathri ka upchaar in hindi
जवाब देंहटाएं