सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमर दर्द दूर करें चुटकी में

कमर दर्द दूर भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Jul 07, 2012



QUICK BITES:

जीवनशैली है कमर दर्द की बड़ी वजह।व्‍यायाम से पाया जा सकता है इस पर काबू।योग को अपने जीवन का हिस्‍सा बनायें।

कमर दर्द की यह समस्या आजकल आम हो गई है। सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि युवा भी कमर दर्द की शिकायत करते रहते हैं। कमर दर्द की मुख्य वजह बेतरतीब जीवनशैली और शारीरिक श्रम न करना है। अधिकतर लोगों को कमर के मध्य या निचले भाग में दर्द महसूस होता है। यह दर्द कमर के दोनों और तथा कूल्हों तक भी फ़ैल सकता है। बढ़ती उम्र के साथ कमर दर्द की समस्या बढ़ती जाती है। नतीजा काम करने में परेशानी । कुछ आदतों को बदलकर इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। आज हम आप को बताते हैं कि किन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप कमर दर्द से निजात पा सकते हैं।




इसे भी पढ़ें : कमर दर्द से राहत पाने के लिए करें पैरों की मसाज



क्‍यों होता है कमर दर्द

 मांसपेशियों पर अत्यधिक तनाव।

अधिक वजन।

गलत तरीके से बैठना।

हमेशा ऊंची एड़ी के जूते या सेंडिल पहनना।

गलत तरीके से अधिक वजन उठाना।

शरीर में लम्बे समय से बीमारियों का होना।

अधिक नर्म गद्दों पर सोना।

इसे भी पढ़ें : दर्द सहने की क्षमता बढ़ाता है भांग


कमर दर्द से बचने के घरेलू उपाय

1. रोज सुबह सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की तीन-चार कलियॉ डालकर (जब तक लहसुन की कलियां काली न हो जायें) गर्म कर लें। ठंडा होने पर इस तेल से कमर की मालिश करें।


2. नमक मिले गरम पानी में एक तौलिया डालकर निचोड़ लें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। दर्द के स्थान पर तौलिये से भाप लें। कमर दर्द से राहत पहुंचाने का यह एक अचूक उपाय है।


3. कढ़ाई में दो-तीन चम्मच नमक डालकर इसे अच्छे से सेक लें। इस नमक को थोड़े मोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। कमर पर इस पोटली से सेक करने से भी दर्द से आराम मिलता है।


4. अजवाइन को तवे के पर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें। ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं। इसके नियमित सेवन से कमर दर्द में लाभ मिलता है।


5. अधिक देर तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम न करें। हर चालीस मिनट में अपनी कुर्सी से उठकर थोड़ी देर टहल लें।


6. नर्म गद्देदार सीटों से परहेज करना चाहिए। कमर दर्द के रोगियों को थोड़ा सख्ते बिस्तर बिछाकर सोना चाहिए।


7. योग भी कमर दर्द में लाभ पहुंचाता है। भुन्ज्गासन, शलभासन, हलासन, उत्तानपादासन, श्वसन आदि कुछ ऐसे योगासन हैं जो की कमर दर्द में काफी लाभ पहुंचाते हैं। कमर दर्द के योगासनों को योगगुरु की देख रेख में ही करने चाहिए।


8. कैल्शियम की कम मात्रा से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, इसलिए कैल्शियमयुक्त चीजों का सेवन करें।


9. कमर दर्द के लिए व्यायाम भी करना चाहिए। सैर करना, तैरना या साइकिल चलाना सुरक्षित व्यायाम हैं। तैराकी जहां वजन तो कम करती है, वहीं यह कमर के लिए भी लाभकारी है। साइकिल चलाते समय कमर सीधी रखनी चाहिए। व्यायाम करने से मांसपेशियों को ताकत मिलेगी तथा वजन भी नहीं बढ़ेगा।


10. कमर दर्द में भारी वजन उठाते समय या जमीन से किसी भी चीज को उठाते समय कमर के बल ना झुकें बल्कि पहले घुटने मोड़कर नीचे झुकें और जब हाथ नीचे वस्तु तक पहुंच जाए तो उसे उठाकर घुटने को सीधा करते हुए खड़े हो जाएं।


11. कार चलाते वक्त सीट सख्त होनी चाहिए, बैठने का पोश्चर भी सही रखें और कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट टाइट कर लें।

12. ऑफिस में काम करते समय कभी भी पीठ के सहारे न बैठें। अपनी पीठ को कुर्सी पर इस तरह टिकाएं कि यह हमेशा सीधी रहे। गर्दन को सीधा रखने के लिए कुर्सी में पीछे की ओर मोटा तौलिया मोड़ कर लगाया जा सकता है।


इन सब उपायों को अपना कर आप भी कमर दर्द से कुछ निजात पा सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफेद पानी रोग व उपचार

लिकोरिया सफ़ेद पानी का इलाज के 10 रामबाण घरेलू नुस्खे BY ADMIN · APRIL 3, 2017 लिकोरिया का इलाज इन हिंदी: लिकोरिया को सफ़ेद पानी, वाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर से भी जानते है जो महिलाओं को होने वाला रोग है। इस रोग में लड़की के गुप्तांग से चिप चिपा बदबूदार सफ़ेद रंग का पानी निकलने लगता है जिससे शरीर में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। आप लिकोरिया ट्रीटमेंट के लिए बाबा रामदेव पतञ्जलि से आयुर्वेदिक दवा भी ले सकते है पर मेडिसिन के इलावा देसी इलाज और घरेलू उपचार से भी सफेद पानी का आना की समस्या का समाधान कर सकते है। आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलु उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर सफेद पानी का इलाज कैसे करे, natural ayurvedic home remedies treatment tips to stop white discharge (likoria) problem in hindi. सफ़ेद पानी की समस्या किसी भी लड़की और शादीशुदा महिला को हो सकती है पर ये परेशानी जादातर शादीशुदा महिलाओं में होती है। गर्भवती महिलाओं को भी कई बार गर्भावस्था मे सफेद पानी आना की समस्या से जूझना पड़ता है। जाने अच्छी सेहत पाने के टिप्स लिकोरिया क्या होता है मासिक धर्म (पीरियड्स) ...

आंखों की रोशनी बढाने के उपाय

आज कल के समय की दिनचर्या को देखते हुए लोगों की आंखों का कमजोर होना कोई बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। आजकल ना सिर्फ उम्रदराज लोग, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों के भी चश्मा लगा हुआ दिखाई देता है। इसके अनेक सारे कारण है जिसमें से दिनभर फोन और टैबलेट में आंखे गढ़ाए रहना, छोटे बच्चों का आधे से ज्यादा टीवी से चिपके रहना, बालों में कलर और तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना, तनाव भरा जीवन और अनियमित खानपान भी शामिल हैं। इसके अलावा भी भोजन में विटामिन ए की कमी, शक्तिशाली प्रकाश में निरंतर पढऩा, पाचन विकार, असंतुलित खाने और भी कमजोर दृष्टि के लिए जिम्मेदार हैं। डॉक्टरों के अनुसार जो लोग शराब आदि का सेवन करते है उनकी भी आंख बहुत जल्दी ही कमजोर हो जाने की सम्भावना होती है। आजकल हर बच्चे पर यह प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है कि उसको अच्छे नम्बर लाने है इसके लिए बच्चे दिन रात पढ़ते है। जिसकी वजह से उनकी आंखें लाल हो जाती है इस कारण से आंखों में जलन, पानी आना, धुंधला दिखना या डबल दिखना जैसी गंभीर समस्या होती हैं। अगर आपके या आपके बच्चों के साथ कुछ ऐसा हो रहा है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे कारगर उप...

Top bodibildarsहमने आपको डेस्कटॉप वेबसाइट पर फिर से निर्देशित किया है. मोबाइल YouTube पर वापस लौटें. When Biggest Bodybuilders Stop Taking Steroids | Before VS After | Bodybuilding Motivation 2017